आकोला में अकीदत के साथ निकला ताजिया जुलूस

भीलवाड़ा समाचार 
आकोला (रमेश चंद्र डाड)

कस्बे में  मुस्लिम समाज की ओर से मोहर्रम के अवसर पर ताजिया जुलूस श्रद्धा और अकीदत के साथ निकाला गया। सुबह मस्जिद से शुरू हुआ जुलूस कस्बे के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए शाम को बस स्टैंड पहुंचा, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने ताजिए के दर्शन किए।

जुलूस के दौरान मातमी धुनों के बीच युवाओं ने अखाड़ों में पारंपरिक करतबों का प्रदर्शन किया, जिसे देखने के लिए मार्गभर लोगों की भीड़ उमड़ी रही। पूरे आयोजन के दौरान भाईचारे और सौहार्द का वातावरण

बना रहा।

बस स्टैंड पर मुस्लिम समाज की ओर से बड़लियास थाना प्रभारी जसवंत सिंह, सवाईपुर चौकी प्रभारी प्यारचंद, बीट प्रभारी बाबूलाल मीणा सहित अन्य पुलिसकर्मियों का माला एवं साफा पहनाकर स्वागत और सम्मान किया गया। इसके बाद धार्मिक परंपरा के अनुसार ताजिए को कर्बला ले जाकर 'ठंडा' करने की रस्म अदा की गई। इससे पूर्व गुरुवार रात मुस्लिम समाज ने कत्ल की रात मनाई, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। मातमी धुनों के बीच अखाड़ों के पारंपरिक प्रदर्शन किए गए और इमाम हुसैन की शहादत को श्रद्धापूर्वक याद किया गया।